गणतंत्र दिवस के मौके पर आईटीबीपी के जवानो का वीडियो वायरल: लोगो ने की तारीफ
जहां पुरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय सेना के जवानों के साहस और गणतंत्र दिवस मनाने के वीडियोज़ सामने आ रहे हैं।
इसी बीच लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने -40 डिग्री सेल्सियस तापमान में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
वहीं दूसरी ओर आईटीबीपी के जवानों ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में 12000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर हुए, जिसमे देश की अलग-अलग सरहदों पर आईटीबीपी के जवानो को राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए देखा जा सकता है।
बर्फ खून जमा देने वाले इस मसम को और खतरनाक बना देती है। भले अलग-अलग बॉर्डर पर जवान मुस्तैद है लेकिन सबका हौसला एक जैसा ही है।
वीडियो देखने के बाद लोग भारतीय सैनिको के जज्बे की खूब तारीफ कर रहे है।
1962 में स्थापित आईटीबीपी 3488 किमी की भारत-चीन सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात है।
पर्वतीय सीमाओं में इलाके और मौसम विकट चुनौतियां हैं जहां देश की हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी के बहादुर जवान 24 घंटे निगरानी रखने के लिए तैनात रहते हैं।
आईटीबीपी एक पर्वतीय प्रशिक्षित बल है, जिसके सभी कर्मियों को पेशेवर रूप से पर्वतारोही माना जाता है। जो देश की उच्चतम सीमाओं की सुरक्षा में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर किया गया है।
कुछ चीजे इस बार के गणतंत्र दिवस में पहली बार नजर आएगी। इस मौके पर दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
‘आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में देश आजादी के 75 साल को बड़े उत्साह से मन रहा है।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News